Connect with us

नैनीताल

Big Breaking: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने पांच साल की मासूम को रौंदा, मौत…

उत्तराखंड में तेज रफ्तार कहर बरपा रही है। दर्दनाक हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। यहां  गुरुवार शाम ग्राम रामनगर के चोरपानी में एक तेज रफ्तार कार ने पांच साल की मासूम को रौंद दिया। जिससे बच्ची की मौत हो गई। वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मासूम बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ग्राम चोरपानी पंचक्की में 5 वर्षीय बच्ची गांव में ही एक दुकान से दूध लेकर वापस घर आ रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने बच्ची को टक्कर मार दी। जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

वहीं लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना के बाद भी पुलिस  दो घंटे बाद अस्पताल पहुंची। जिससे लोगों में आक्रोश है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in नैनीताल

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Uttarakhand Today

Our YouTube Channel

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link