नैनीताल
हादसा: तेज रफ्तार का तांडव, दो कारों में भीषण टक्कर, शटर तोड़ शोरूम में घुसी कार…
नैनीताल: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। नैनीताल के हल्द्वानी से सड़क हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई है। यहां एक कार ने शोरूम के सामने खड़ी कार को टक्कर मार दी। जिससे कार शटर तोड़ते हुए दुकान के भीतर जा घुसी। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं चालक घायल हो गया। जबकि शोरूम संचालक को भारी नुकसान हुआ है। वहीं मौके पर पहुँची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि घटना बरेली रोड मंगलपड़ाव क्षेत्र की है। कार चालक रानीखेत से परिवार के साथ वापस अपने घर बरेली की ओर जा रहा था। रास्ते में उसे झपकी आ गई। जिसके चलते उसका कार पर नियंत्रण नहीं रहा। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने कवि एंटरप्राइज शोरूम के सामने खड़ी कार को जबर्दस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की वहां खड़ी कार शटर को तोड़ते हुए सीधे दुकान में जा घुसी। हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन कार सवार लोग चोटिल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानिए लोगों ने घटना की सूचना को दी। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया।वहीं कार चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
