नैनीताल
उपलब्धिः उत्तराखंड की इस दंपत्ति ने बनाया नया कर्तीमान वर्ल्ड रिकॉर्ड बना प्रदेश का नाम किया रोशन…
हल्द्वानी: शौक और कुछ करने की चाह हो तो इंसान इतिहास बना ही लेता है। ऐसा ही जुनून उत्तराखंड की एक दंपत्ति में देखने कों मिला। हल्द्वानी निवासी प्रमोद अग्रवाल और उनकी पत्नी अनीता अग्रवाल ने अपने शौक में ऐसा कारनामा कर दिखाया की उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बना ली है। उन्हें ये उपल्ब्धि सुनहरे रंग वाले 5 रुपये के सिक्कों का सबसे बड़ा संग्रह करने के लिए मिली है। रिकॉर्ड बनाने पर अग्रवाल दंपत्ति को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दंपत्ति ने पांच रुपए के 2727 सुनहरे रंग के इक्कट्ठा किए है। जिनमें 119 अलग-अलग डिजाइन हैं। प्रमोद और अनीता के क्वाइन कलेक्शन में विशेष दिनों और व्यक्तित्व विशेष वाले सिक्के शामिल हैं। दांडी यात्रा, दादाभाई नौरोजी, मदन मोहन मालवीय, दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल, मदर टेरेसा, विवेकानंद और माता वैष्णो देवी के चित्रों समेत कई स्मारकों के चित्र वाले सिक्के उनके कलेक्शन की शोभा बढ़ा रहे हैं। उत्तराखंड के इस दंपति ने अब लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
बताया जा रहा है कि अग्रवाल दंपति ने तिरुपति निवासी गनी कोटा लाहिड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा है। तिरुपति ने 32 अलग-अलग डिजाइनों के 2035 गोल्डन रंग के 5 रुपये के सिक्कों के साथ नाम दर्ज कराया था। अब तिरूपति का रिकॉर्ड टूट गया है। अग्रवाल दंपत्ति ने 26 मई 2014 से गोल्डन रंग के 5 रुपये के सोने के सिक्के जमा करना शुरू किया था। संयोग से यह वही दिन था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पदभार ग्रहण किया था। अब दंपत्ति का कहना है कि उनका लक्ष्य साल 2024 तक यानि पीएम मोदी के 10 साल का कार्यकाल पूरा करने तक ज्यादा से ज्यादा सिक्के कलेक्ट करना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

