नैनीताल
Big News: उत्तराखंड में BJP को एक और बड़ा झटका, इस वरिष्ठ नेता सहित कई पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का हाथ…
हल्द्वानी: उत्तराखंड में दलबदल की राजनीति जोर पर है। लगातार दूसरे दिन बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के हल्द्वानी पूर्वी मंडल अध्यक्ष ललित आर्य ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के लालकुआं प्रत्याशी हरीश रावत ने ललित आर्य को कांग्रेस ज्वाइन करवाई। ललित आर्य के बीजेपी में शामिल होने से कांग्रेस को काफी मजबूती मिली है। वहीं आर्य ने बीजेपी पर गंभीर आरोप भी लगाए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ललित आर्य के साथ बीजेपी के आधा दर्जन से अधिक पदाधिकारियों ने भी भारतीय जनता पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है। बता दें कि ललित गौलापार के जाने माने दलित नेता हैं और उनकी दलित समाज में अच्छी पकड़ है। ललित आर्य पूर्व ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं। वो 31 वर्ष पुराने बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। उनके साथ कई अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने अभी कांग्रेस का दामन थामा है। वहीं इस दौरान आर्य ने कहा कि जिस तरह से बीजेपी की नीतियां हैं उससे आम जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीजेपी में कार्यकर्ताओं का अपमान हो रहा है, इससे बीजेपी कार्यकर्ता आहत हैं।
आर्य में बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी में कार्यकर्ताओं की पूछ नहीं हो रही है और बीजेपी को गाली देने वाले लोगों को टिकट दिया गया है।वर्तमान समय में परिवर्तन की जरूरत है। जिसको देखते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छोड़ कांग्रेस को ज्वाइन किया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जिस तरह से भाजपा से लोग त्रस्त हो चुके हैं, ऐसे में लोग अब भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं। क्योंकि लोग परिवर्तन चाह रहे हैं, जिसका नतीजा है कि भारतीय जनता पार्टी के लोग टूट-टूट कर कांग्रेस में आ रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

