नैनीताल
BIG BREAKING: उत्तराखंड में पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर आगजनी और पथराव, जानिए क्यों मचा है बवाल…

हल्द्वानी: पूर्व केंद्रीय मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की हालिया प्रकाशित किताब पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बयानों की लपट अब खुर्शीद के घर तक पहुंच गई है। नैनीताल में उनके घर पर सोमवार को आग लगा दी गई और पथराव किया गया। घटना की जानकारी स्वयं सलमान खुर्शीद ने दी है। खुर्शीद ने घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल के मुक्तेश्वर में खुर्शीद के घर में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आगजनी की। ऐसे में सोमवर को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता नैनीताल के मुक्तेश्वर ट्यूडा स्थित उनके आवास पर पहुंचे. साथ ही वहां पत्थरबाजी और आगजनी भी की। घटना के बाद सलमान खुर्शीद ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा ‘मुझे उम्मीद थी कि मैं अपने उन दोस्तों के लिए ये दरवाजे खोलूंगा। जिन्होंने इस कॉलिंग कार्ड को छोड़ दिया है। क्या मैं अभी भी गलत हूं? क्या ये हिंदुत्व हो सकता है? वहीं, घटना के बाद मौके पर मुक्तेश्वर थाना पुलिस पहुंच गई है। मामले में जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि, कांग्रेस नेता द्वारा लिखी गई किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन आईएसआईएस व बोको हरम से किए जाने के बाद हिंदुत्वादी संगठन और भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर हैं। उनकी किताब जब से सामने आई है, राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी और बढ़ने व मामला गरमाना तय माना जा रहा है

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel



