नैनीताल
Big News: उत्तराखंड में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मचाया तांडव, हादसे में दो BJP नेताओं की मौत, कई घायल…
हल्द्वानी: उत्तराखंड में नए साल का पहला दिन काल बनकर आया। दर्दनाक सड़क हादसों की खबरों ने कई परिवारों के चिराग बुझा दिये। नए साल की शुरुआत जहां खुशियों के साथ हुई तो वहीं दो परिवारों के लिए मातम लेकर आया। हल्द्वानी के कालाढूंगी में सड़क हादसे में कार सवार दो बीजेपी नेताओं सुमित चौहान (35) और जगदीश (40) की मौत हो गई है। सुमित चौहान कोटबाग बीजेपी के मंडल मंत्री थे और जगदीश कोटबाग से बीजेपी के मंडल मंत्री थे। बैलपड़ाव से बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा में शामिल होकर लौटे रहे थे, तभी बीच रास्ते में वो हादसे को शिकार हो गए। बताया जा रहा है की दोनों नेता दोस्त थे और कमोला थाना क्षेत्र कालाढूंगी के पास हल्द्वानी की तरफ से आ रही रोडवेज तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही ऑल्टो कार को रौंद दिया। वहीं बस से एक अन्य कार और बाइक को भी टकर मारी। जिससे दो अन्य लोग घायल हो गए । जिनका उपचार किया गया है। वहीं हादसे की सूचना के बाद दोनों मृतकों के परिवार के कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
