नैनीताल
BREAKING: नैनीताल में यहां अभी-अभी गहरी खाई में जा गिरा यात्रियों से भरा वाहन, 10 लोग घायल…
पहाड़ी अंचलों में हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। यहां एक वाहन धारी-धानाचूली मोटर मार्ग पर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा पहाड़पानी के पास धारी-धानाचूली मोटर मार्ग में सरना में हुआ है। यहां हल्द्वानी से जैंती जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में वाहन सवार 10 यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। चालक ने हादसे का कारण वाहन में ब्रेक नहीं लग पाना बताया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिल कर घायलों को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को पदमपुरी सीएचसी भेजा गया। जहां पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया। साथ ही पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों की पहचान मधुलिका (36), अजय पाल सिंह (43), नीतू उपाध्याय (40), दीपा बोरा (36), जीवन चंद्र (39), मंजू शर्मा (32), अर्चना आर्या (37), शष्टी दत्त जोशी (70), बच्ची सिंह (63) और बीना जोशी (35) के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

