नैनीताल
BREAKING: नैनीताल में गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, जहां-तहां पड़े शव…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल जिले से आ रही है। यहां बताया जा रहा है कि कोटाबाग मोटर मार्ग पर एक कार गहरी खाई में जा रही। हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच रहा है। वहीं हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा नैनीताल के दूरस्थ क्षेत्र बाघनी गांव में कोटाबाग़ – नैनीताल मार्ग पर पुलिस चौकी कोटाबाग़ से 40 किमी की दूरी पर हुआ है। बताया जा रहा है दिल्ली नंबर की गाड़ी 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी है। वाहन कैसे पलटा यह कहा नही जा सकता।
बताया जा रहा है कि सड़क हादसा देर रात का हो सकता होता है, लेकिन स्थानीय लोगों ने कार को खाई में दोपहर बाद गिरा हुआ देखा।एसडीआरएफ और पुलिस के जवान शव को खाई से निकाल रहे हैं। कार में कौन लोग सवार थे, इसकी अभी जानकारी जुटाए जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel