उत्तराखंड
उपलब्धि: पहाड़ के सपूत ने तोड़ा पहाड़ों का गुरूर, महज पांच दिन में फतह की आसमान छूती ये 17 चोटियां…
हल्द्वानी: पहाड़ के लाल ने पहाड़ों पर फतह हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। हल्द्वानी के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी ने सिर्फ पांच दिन में 17 पर्वत श्रृंख्लाओं पर फतह हासिल कर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। लेफ्टिनेंट कर्नल ने इस उपलब्धि के लिए अब लिम्का बुक ऑफ रिकॉड्र्स, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए दावा ठोका है। माना जा रहा है कि आज तक किसी ने भी इतने कम समय में इतनी
चोटियों को फतह नहीं किया होगा। मनोज की सफलता से परिवार सहित प्रदेशवासी भी बेहद उत्साहित हैं।
आपको बता दें कि लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के डुंगरा (भनोली) के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट में बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल सेवाएं दे रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी राजश्री, मां रेवती जोशी और दो जुड़वा बेटियां हैं। उन्होंने पर्वतारोहण की शुरुआत मात्र 13 साल की उम्र यानी 1998 में की थी। छोटी सी उम्र से शुरू हुआ ये सफर आज भी जारी है। मनोज ने पर्वतों का गुरूर तोड़कर अपने मजबूत हौसले का लोहा दुनियाभर में मनवाया हैं। उन्होंने माउंट मकालू, एवरेस्ट जैसे 14 बड़े पर्वतों पर चढ़ाई कर फतह का परचम लहराया हैं।
दुनियाभर में रिकॉर्ड बनाने के लिए मनोज और उनकी टीम ने 24 अगस्त को लेह लद्दाख के कारजोक (मैंटोक रिज) की 12 पर्वत श्रृंखलाओं पर चढ़ने का अभियान शुरू कर दिया। 24 घंटे में उन्होंने दक्षिण से उत्तर की तरफ स्थित सभी 12 पर्वत श्रृंखलाओं में चढ़ाई की। 27 अगस्त को उन्होंने पोलोगोंका रिज की 5 चोटियों को फतह करने का अभियान शुरू किया, और महज 12 घंटे में 6000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाली सभी चोटियों पर तिरंगा लहरा दिया।वैसे तो दुनियाभर के सैकड़ों लोग इन चोटियों को फतह कर चुके हैं। लेकिन इतने कम समय में पहाड़ों पर सफर करने का रिकॉर्ड शायद ही किसी के नाम हो।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel