नैनीताल
Big Breaking: उत्तराखंड में कांग्रेस नेता की दर्दनाक हादसे में मौत, एक साल के जुड़वा बच्चों के सिर से उठा पिता का साया…
हल्द्वानी : उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह दो जुड़वा मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है तो वहीं एक घर में कोहराम मच गया। गुरुवार यानि आज रुद्रपुर-हल्द्वानी हाईवे पर टांडा जंगल में सड़क हादसे में सितारगंज में कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी और आगामी चुनाव की प्रबल दावेदार मालती विश्वास के बड़े बेटे शिवम विश्वास की दर्दनाक मौत हो गई। तीन साल पहले शिवम की शादी बहेड़ी में हुई थी। बीते साल ही वह दो जुड़वा बच्चों का पिता बना था। जिनमें एक बेटी और एक बेटा है। हादसे के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। शक्तिफार्म स्थित उनके घर पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
आपको बता दें कि मालती विश्वास इस बार भी टिकट की प्रबल दावेदार हैं। शिवम अपनी मां कांग्रेस नेत्री और पूर्व प्रत्याशी मालती विश्वास के साथ सक्रिय राजनीति से भी जुड़े थे और कारोबार भी संभाल रहे थे बताया जा रहा है शिवम बुधवार रात शक्तिफार्म निवासी अपने दोस्त के साथ हल्द्वानी में किसी कार्यक्रम में गए थे। गुरुवार सुबह वह अपने साथी के साथ इनोवा कार लेकर हल्द्वानी से रुद्रपुर लौट रहे थे। टांडा जंगल में उनकी कार से ट्राला से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पंतनगर थाना पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने शिवम विश्वास को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल विशाल हाल्दार को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दी। इसका पता चलते ही मृतक की मां, पिता, भाई और पत्नी पल्लवी समेत अन्य स्वजनों और नाते रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। दो मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया है तो वहीं पत्नी और मां बेसुध है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel