नैनीताल
खुशियां में मातम में बदली: उत्तराखंड में बेटी की शादी के लिए छुट्टी पर घर आए जवान की मौत, मचा कोहराम…
नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल से बुरी खबर आ रही है। यहां बेटी की शादी के लिए छुट्टी लेकर आए पुलिस के जवान की मौत हो गई है। 20 अप्रैल को बेटी की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थी और इस बीच जवान को हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। शादियां की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई। क्षेत्र में मातम पसर गया। बेटी पत्नी के करूण-क्रंदन से कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 52 साल के भरत प्रसाद नैनीताल के चोरगलिया थाने में पिछले 2 सालों से तैनात थे। भरत प्रसाद के परिवार में पत्नी मीरा देवी के अलावा तीन बेटियां प्रियंका, संगीता, पुष्पा व बेटा विजेंद्र कुमार है। बड़ी बेटी की शादी हो गई है। जबकि दूसरी बेटी संगीता की शादी आगामी 20 अप्रैल को काशीपुर में होनी थी। शादी की तैयारियों के लिए ही भरत प्रसाद घर आए हुए थे। रविवार को उन्हें ड्यूटी पर वापस लौटना था, लेकिन अचानक अनहोनी हो गई।
बताया जा रहा है कि शनिवार को ड्यूटी के बाद भरत देर शाम अपने घर पहुंचे। जहां उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी के साथ चक्कर आने लगे। परिजनों ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान भरत प्रसाद का निधन हो गया। निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। घटना से परिवार वाले गहरे सदमे में हैं। रविवार को जवान का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

