नैनीताल
Big News: उत्तराखंड में सरकारी और निजी स्कूलों के लिए शिक्षा मंत्री के सख्त निर्देश, ये करना जरूरी…
हल्द्वानी: उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने निजी स्कूलों के लिए सख्त निर्देश दिए है। बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री ने ये निर्देश हल्द्वानी के सर्किट हाउस में प्राइवेट स्कूलों के स्वामी व प्रबंधकों के साथ बैठक में दिए है। शिक्षा मंत्री ने प्रत्येक निजी स्कूल को सरकारी गांव गोद लेने और निजि स्कूल में 25% गरीब बच्चों को आरटीई के तहत दाखिला देने की बात कही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने आज सरकारी और निजी स्कूलों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सरकारी स्कूलों में पेयजल, बिजली और फर्नीचर की पर्याप्त व्यवस्था ना होने पर नाराजगी जताई तो वहीं 100 दिन में व्यवस्था में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी न हो, इसके लिए जल्द ही शिक्षकों की भर्ती निकाली जाएगी। इसके साथ ही बैठक में राज्य में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए बड़े फैसले लिए गए।
वहीं शिक्षा मंत्री ने कड़े शब्दों में निजी स्कूलों के प्रबंधकों से कहा है कि 25% गरीब बच्चों को आरटीई के दायरे में प्रवेश देना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जो फीस निर्धारित की गई है, उससे ज्यादा फीस किसी भी हालत में नहीं ली जाएगी। ऐसा करने पर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके अलावा प्रत्येक निजी स्कूल को पास का ही एक गांव में स्थित एक सरकारी स्कूल भी गोद लेना होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

