नैनीताल
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां दिन दहाड़े हुई तबातोड़ फायरिंग, कई लोग घायल…
हल्द्वानी। उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में ताबातोड़ फायरिंग हुई है। घटना में चार लोग घायल हो गए है। जिनका उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची तफ्तीश में जुट गई है। मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस ने मामले में कुछ भी कहने से गुरेज किया है। पूछताछ की जा रही है।
आपको बता दें कि हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग हुई है। इस दौरान चार लोगों को छर्रे लगे हैं। बताया जा रहा है कि आरटीओ रोड पर कुसुम खेड़ा में यूपी के बिलासपुर निवासी गुरदेव सिंह की जमीन है। गुरदेव सिंह इस जमीन को बेचना चाहता है। सोमवार को गुरदेव सिंह हरियाणा के रहने वाले दो प्रॉपर्टी डीलरों को जमीन दिखाने लाया था, लेकिन तभी वहां शमशेर सिंह भी अपने साथियों के साथ पहुंच गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शमशेर इस जमीन को अपना बताता है। जिससे दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। वहीं इस बीच शमशेर सिंह ने अपने साथियों के साथ गुरदेव सिंह और उसके साथ आए प्रॉपर्टी डीलरों पर फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में चार लोग घायल हो गए। आनन फानन में सभी घायलों को बेस अस्पताल लाया गया। जहाँ उनका उपचार चल रहा है। कुलविंदर सिंह, दर्शन सिंह, हरपाल सिंह और शाहिल को छर्रे लगे है। पड़ोस में रहने वाले शमशेर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह समेत उसकेे अन्य साथियों पर फायरिंग का आरोप लगा है। मामलें में पुलिस जांच में जुट गई है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel