नैनीताल
Big Breaking: उत्तराखंड में अभी-अभी बेकाबू कार ने बच्चे सहित 10 लोगों को रौंदा,मची चीख-पुकार…
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां मल्लीताल रॉयल होटल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने 10 लोगों को रौंद दिया है। हादसे में सभी दस लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर ने 2 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं मौके पर पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नशे में धुत विनोद नगर दिल्ली निवासी कार चालक परवेश कार चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा रोकने की कोशिश की गई, लेकिन कार चालक रुकने के बजाय और तेज गति से गाड़ी चलाने लगा। इसी दौरान उसने मून होटल, नैनीताल क्लब तिराहा समेत रॉयल होटल कंपाउंड क्षेत्र में सड़क पार कर रहे लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में टक्कर से नैनीताल क्लब के एक कर्मचारी की पत्नी व उसके सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाले बच्चे सहित 8 से 10 लोगों के घायल होने की खबर है ।
बताया जा रहा है कि मुरादाबाद की पर्यटक सलमा (60), बिजनोर की रामा देवी (32), लक्की पावा (19), प्रियंका, कमल आर्य, कमला फर्त्याल, विजय, अभिषेक समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार चल रहा है। वहीं हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।फिलहाल, कार चालक नशे की हालत में है। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मल्लीताल कोतवाली का घेराव किया और जिस क्षेत्र में दुर्घटना हुई उस क्षेत्र में यातायात को पूर्ण रूप से बंद करने की मांग की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

