नैनीताल
नैनीताल: भाजयुमो के नगर अध्यक्ष बनाये गए आशु उपाध्याय, कार्यकर्ताओं में उत्साह….
नैनीताल: उत्तराखंड में भारतीय जनता युवा मोर्चा की सभी जिलों की कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल और संबंधित भाजपा जिलाध्यक्षों ने नामों की सूची तैयार की।
भारतीय जनता युवा मोर्चा नैनीताल का नगर अध्यक्ष बनने पर आशु उपाध्याय का कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से स्वागत किया। नगर अध्यक्ष बनने के बाद आशु ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर कर मिठाई भी वितरित की।
नगर अध्यक्ष बनने पर आशु उपाध्याय ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे वह सफलता पूर्वक निभाएंगे। उन्होंने अपने सभी सहयोगी व साथियों का भी आभार व्यक्त किया।
आशु उपाध्याय ने प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो कुंदन लटवाल, नैनीताल विधायक संजीव आर्य, जिला अध्यक्ष योगेश रजवार, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पडियार, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा हिमांशु मल्होत्रा और वरिष्ठ नेता संतोष साह नगरपालिका सभासद भगवंत रावत, सागर आर्या, गजाला कमाल का भी आभार जताया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
