नैनीताल
Route Divert: नैनीताल जाने से पहले पढ़ ले ये खबर, इस मार्ग से नहीं मिलेगा प्रवेश, लगा पूरी तरह प्रतिबंध…

अगर आप वीकेंड और पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल शहर आ रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि जिले में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने अब नया ट्रैफिक प्लान बनाया है।हीं, नैनीताल एसपी सिटी हरबंस सिंह ने नैनीताल घूमने आ रहे सभी पर्यटकों से अपील की है कि वो रूट देखकर ही निकलें। ताकि, उन्हें किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।आइए जानते है नया रूट प्लान…
मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन सीजन के दौरान लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए हाईकोर्ट के निर्देश पर ट्रायल बेस पर वन वे व्यवस्था की शुरुआत की गई है। जिसके तहत हल्द्वानी मार्ग से नैनीताल शहर में प्रवेश करने और कालाढूंगी मार्ग से शहर से बाहर जाने की व्यवस्था का प्लान प्राथमिक रूप से बनाया गया है। पुलिस प्रशासन इस ट्रैफिक प्लान को हाईकोर्ट के समक्ष रख चुकी है। जिसके आधार पर अब ट्रायल किया जा रहा है। जिसके तहत नैनीताल आने वाले पर्यटकों को नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे से शहर में प्रवेश मिलेगा। जो पर्यटक दिल्ली, गुरुग्राम, मुरादाबाद की तरफ से कालाढूंगी मार्ग होते हुए नैनीताल में प्रवेश करना चाहते हैं, उन पर पुलिस ने पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।
अगर ट्रायल सफल रहा तो आने वाले पर्यटक सीजन के दौरान इसी प्लान को लागू किया जाएगा। जिससे नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्र में जाम की स्थिति न बने और पर्यटकों को आसानी से नैनीताल शहर का भ्रमण कराया जा सके। बताया जा रहा है कि ट्रायल के आधार पर रविवार यानी 24 मार्च को सुबह 8 बजे 24 मार्च की सुबह 8 बजे तक वन वे ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी। टूरिस्ट वाहनों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था- हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग से ही टूरिस्ट वाहनों को नैनीताल शहर में प्रवेश कराया जाएगा।
नैनीताल शहर से बाहर जाने वाले टूरिस्ट वाहनों को नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग से ही वापस भेजा जाएगा। किसी भी टूरिस्ट वाहन को कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग से नैनीताल शहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, माना जा रहा है कि अगर यह ट्रायल सफल होता है तो आने वाले समय में लोगों को नैनीताल में जाम के झाम से नहीं जूझना पड़ेगा.

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


