नैनीताल
राजनीतिः सरिता आर्य बीजेपी की जीत के लिए पहुंची गोलू देवता के द्वार, कांग्रेस पर लगाए ये आरोप…
नैनीतालः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याक्षियों की लिस्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं बीजेपी का दामन थामने के बाद नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्य गोलू देवता मंदिर पहुंची है। गोलू देवता के दर्शन करते हुए उन्होंने 2022 में बीजेपी की जीत की प्रार्थना की। साथ ही यशपाल आर्य व कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप भी लगाया।
बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्य ने बीजेपी की सदस्यता ली। इसके बाद सरिता आर्य ने सबसे पहले घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू मंदिर के दर्शन किए और 2022 में भाजपा की जीत की प्रार्थना की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं की उपेक्षा की वजह से उन्हें कांग्रेस छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा में टिकट को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं है। वह बिना शर्त भाजपा में शामिल हुई हैं। पार्टी जिसे टिकट देगी, उसे ही पूरी ताकत के साथ जिताया जाएगा।
इतना ही नहीं सरिता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का टिकट काटने के खिलाफ पूर्व सीएम हरीश रावत से कई बार बात की। जिस पर हरीश रावत ने कहा कि सम्मान दे सकते हैं, पर आपको टिकट नहीं दे सकते। कांग्रेस में जब महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का ही टिकट कट जाए तो फिर कैसे बाकी महिला नेताओं के टिकट की पैरवी वह कर सकेंगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

