नैनीताल
Big Breaking: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई की मौत से मचा कोहराम, 29 साल का था युवक…
हल्द्वानीः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। दर्दनाक हादसे की खबर हल्द्वानी से आ रही है। यहां टीपीनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया। चार बहनों के इकलौते भाई की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हो गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टीपीनगर चौकी क्षेत्र में अनियंत्रित पिकअप ने स्कूटी सवार दुकानदार को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी काफी दूर जा गिरी और पंकज बुरी तरह घायल हो गया । इसके बाद पिकअप चालक ही घायल अवस्था में दुकानदार को एसटीएच पहुंचाकर फरार हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी बेसुध है। पुलिस पिकअप चालक की तलाश में जुटी है।
बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान मूल बसाड़ दन्या अल्मोड़ा और हॉल फूलचौड़ निवासी 29 वर्षीय पंकज पांडे पुत्र गंगा दत्त पांडे के रूप में हुई है। की देवलचौड़ क्षेत्र में मोबाइल की दुकान है। पंकज फूलचौड़ में दो बच्चों और पत्नी के साथ किराये का कमरा लेकर रहता था और चार बहनों का इकलौता भाई था । अन्य परिजन पहाड़ में ही रहते हैं घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

