नैनीताल
बधाईः उत्तराखंड की दो बहने रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में बिखेरेंगी जलवा, बधाई देनें वालों का लगा तांता…
हल्द्वानी: उत्तराखंड में प्रतिभा की कमी नहीं जरूरत है बस इसे तराशने की। देवभूमि के बच्चे भी अपनी प्रतीभा से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इसी कड़ी में हल्द्वानी की दो बहनों का नाम जुड़ गया है। दोनों बहनों का चयन डांस इंडिया डांस शो के लिए हुआ है। जूही कांडपाल और प्रकृति पलड़िया का चयन रियालटी शो के लिए हुआ है। इन्हें मुंबई से कॉल आई है। बेटियों की इस उपलब्धि से बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बिरला स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा सातवीं की छात्रा भूमि पलड़िया ने ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो डांस इंडिया डांस के ऑडिशन को पास कर लिया। जिसके बाद उन्हें डीआईडी से बुलावा आया। उनके अलावा सोल्जर किड्स केयर के कक्षा तीन में पढ़ने वाली प्रकृति पलड़िया को भी डीआईडी में चयनित होने का मौका मिला है। खास बात यह है कि भूमि और प्रकृति दोनों ही बहने हैं। अब दोनों बहने जल्द ही डीआईडी में जादू बिखेरती नजर आएंगी। पिता देवी दत्त पलड़िया और माता संयुक्ता पलड़िया के साथ पूरा परिवार इस उपलब्धि पर गदगद है। हल्द्वानी शहर के बच्चे लगातार आगे बढ़कर शहर का नाम रोशन कर रहे हैं।
आपको बता दें कि 12 अप्रैल को मुम्बई में उनकी प्रस्तुति हुई है। आदर्श नगर गली नंबर सात हल्द्वानी, नैनीताल निवासी जूही कांडपाल इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा है। वह नुपुर केंद्र से कत्थक नृत्य सीख रही हैं। निजी स्तर पर यू-ट्यूब चैनल संचालित करती हैं। बीते दिनों जीटीवी की ओर से डीआईडी के लिए आन लाइन आवेदन मांगे गए। जिसके फाइनल राउंड के ऑडिशन के लिए उनका सलेक्शन हुआ है। जूही के पिता बीसी कांडपाल प्रोफेशनल सिविल इंजीनियर हैं। पिता भास्कर ने बताया कि उनके आने जाने का खर्चा कंपनी वहन कर रही है। जूही नैनीताल से भी ताल्लुक रखती हैं, यहां आवागढ़ कम्पाउंड मल्लीताल में भी उनका निवास है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel