नैनीताल
Big Breaking: उत्तराखंड BJP नेता की बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 22 अप्रैल को होनी थी शादी…
नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल से बड़ी खबर आ रही है। यहां नैनीताल निवासी भाजपा नेता की करीब 30 वर्षीय बहन की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती छह अप्रैल को नैनीताल से अचानक गायब हो गई थी। उसकी 22 अप्रैल को शादी होनी थी। वो भी ये एक लव मैरिज थी। पुलिस युवती की तालाश में जुटी थी। बेटी की मौत की खबर से परिजन बेसुध हो गए है। शादी की खुशियोंं में मातम पसर गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सूखाताल निवासी भाजपा नेता रोहित भाटिया की बहन में दिल्ली में मृत मिली है। उसका शव लेने परिजन दिल्ली पहुंच गए हैं । युवती छह अप्रैल को नैनीताल से अचानक गायब हो गई थी। रोहित ने बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जांच की तो उसका मोबाइल व एक पत्र हनुमानगढ़ी के पास मिलने का दावा किया था। सीसीटीवी फुटेज निकाले तो युवती ब्यूटी पार्लर में जाती हुई और फिर ओला टैक्सी में बैठते हुए नजर आई। सीसीटीवी फुटेज की जांंच के आधार पर बीती शाम को स्वजन दिल्ली पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती मिली, रात में ही उंसने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि 22 अप्रैल को युवती की शादी होनी थी। स्वजन युवती की इच्छा के अनुसार एक राज्यस्तरीय संस्थान में सेवारत युवक के शादी करने को राजी हो गए थे। परिजन उसी के साथ शादी करा रहे थे। रोहित के अनुसार वह किस परिस्थितियों में दिल्ली पहुंची, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जवान बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

