नैनीताल
Uttarakhand News: तहसील में रिश्वत लेते रजिस्ट्रार कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में सीएम धामी जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त है। वहीं विजिलेंस टीम लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में विजिलेंस की टीम ने हल्द्वानी तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जिससे तहसील में हड़कंप मच गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हल्द्वानी तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम ने आज सुबह के समय अपना जाल बिछा कर हल्द्वानी तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कानूनगो से पूछताछ का जा रही है।
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल उनसे काम करवाने के एवज में ₹10000 की रिश्वत की मांग की थी, और आज विजिलेंस की टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है, रजिस्ट्रार कानूनगो से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

