नैनीताल
Uttarakhand News: इन इलाकों में कल से दो दिन तक नहीं आएगा पानी, कर लें इंतजाम…
उत्तराखंड के हल्द्वानी वासियों के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी के कई इलाकों में अगले दो दिन तक पानी नहीं आएगा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । ऐसे में आम जन परेशानी से बचने के लिए इंतजाम कर लें। हालांकि इस दौरान जल संस्थान टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करेगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शीशमहल, डिग्री कालेज, नबावी रोड, बद्रीपुरा, मल्ला गोरखपुर, बाजार क्षेत्र, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड, बरेली रोड, राजपुरा, रेलवे बाजार आदि समीपवर्ती क्षेत्रों में 17 जून की सुबह से 18 जून की शाम तक इन क्षेत्रों में पानी नहीं आएगा। इसलिए इन क्षेत्रों के निवासी दो दिन के लिए समुचित रूप से पानी का भंडारण करके रख सकते हैं।
बताया जा रहा है कि नैनीताल रोड में वाकवे माल के समीप देवखड़ी नाले की सफाई व पुनर्निर्माण कार्य के अंतर्गत जल संस्थान की मुख्य एवं वितरण पाइपलाइन शिफ्ट की जाएगी। नई बिछाई जा रही पाइपलाइन में इंटरकनेक्शन कार्य पूर्ण होने के बाद 18 जून की शाम को सप्लाई चालू करने का प्रयास किया जाएगा। ऐसे में जनता से सहयोग की अपील की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel