नैनीताल
Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार विराट अनुष्का के साथ पहुंचे नैनीताल, नीम करौली बाबा के करेंगे दर्शन…
Virat Kohli: भारतीय टीम के क्रिकेट स्टार विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आज नैनीताल पहुंचे है। बताया जा रहा है कि विराट यहां तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे है। वह यहां कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन करने के लिए आए हैं। इस दौरान लह उत्तराखंड की खुबसूरती का भी दिदार करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में हुए वर्ल्ड कप के बाद नैनीताल पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि विराट चॉपर से शाम 4 बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के हेलीपैड पर उतरे, जिसके बाद वहां से कार से मुक्तेश्वर स्थित अमरावती स्टेट पहुंचे हैं। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।
माना जा रहा है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा नैनीताल जिले में स्थित नीम करौली बाबा के कैंची धाम में दर्शन करने भी पहुंचेंगे। इसमें कोई दोराय नहीं कि कैंची धाम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की गहरी आस्था है। अनुष्का ने हाल ही में बाबा की फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।
बता दें कि देहरादून में विराट कोहली की ससुराल है। अनुष्का शर्मा देहरादून के नेशविला रोड में अपना बचपन बिता चुकी हैं। उनका पुश्तैनी ससुराल दून के पाश इलाके नेशविला रोड पर शीला भवन नाम से है। अनुष्का के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल अजय कुमार शर्मा 16 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। यहीं से उन्होंने बीआरएस लिया था। हाल में विराट ने वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा 296 रन बनाए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

