उत्तराखंड
National Farmers Day: सीएम धामी ने की यह बड़ी घोषणा, चार जिलों में मिलेगा ये राशन…
National Farmers Day: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने राज्य में 50 हजार पॉली हाउस बनाये जाने की घोषणा की है। ये सभी पॉली हाउस आगामी 2 वर्षों में नाबार्ड के सहयोग से बनाये जायेंगे।
साथ ही उन्होंने राज्य में किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य के चार मैदानी जनपदों देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर एवं नैनीताल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को मंडुआ दिया जाने की बात कही। बताया जा रहा है कि इसके लिए 10 हजार मीट्रिक टन मंडुआ न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से जहाँ एक तरफ किसानों की आय बढ़ेगी वहीं दूसरी तरफ मोटे अनाजों को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
