उत्तराखंड
उत्तराखंड में अब जिला पंचायत अध्यक्ष चुुनाव की तैयारी, बीजेपी-कांग्रेस ने कसी कमर
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस की अभी एक और परीक्षा बाकी है। जिला पंचायत अध्यक्ष हो या फिर ब्लॉक प्रमुख दोनों का ही चुनाव सिंगल ट्रांसफरेबल वोट के माध्यम से होता है, जिस तरह से देश के राष्ट्रपति को चुना जाता है, अगर आसान शब्दों में कहे तो जिला पंचायत अध्यक्ष या ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जनता नहीं करती है, बल्कि चुने हुए जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य करते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव वही लड़ सकता है, जो पहले से ही चुनाव जीतकर जिला आया है, फिर बाकी सदस्य एक चुने हुए सदस्य के लिए वोट करते हैं उसे ही जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख बनाया जाता है। आसान भाषा में समझना हो तो पहले जनता अपना एक सदस्य चुनती है फिर वही सदस्य मिलकर अध्यक्ष चुनते हैं। इस बार उत्तराखंड में 12 जिलों में 385 जिला पंचायत सदस्य जीतकर आए हैं जिनमें से अधिकांश बीजेपी के जीते हैं, वहीं कांग्रेस ने भी अपना दम दिखाने की पूरी कोशिश की है इसलिए इन दोनों दलों में ज्यादा टक्कर रहने की संभावना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
















Subscribe Our channel