उत्तराखंड
अच्छी पहलः CM धामी तक अब एक क्लिक में पहुंचेगा आपका पत्र, ऐसे होगा समस्याओं का समाधान…
देहरादूनः जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सीएम धामी ने बड़ा कदम उठाया है। अब एक क्लिक में सीएम तक आपका पत्र पहुंच सकेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री सन्दर्भों/पत्रों के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। साथ ही अब मुख्यमंत्री सन्दर्भों/पत्रों को सीएम हेल्पलाइन 1905 के साथ इंटीग्रेट किया गया है। जिससे मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त सन्दर्भ/पत्र अब एक क्लिक के माध्यम से संबंधित विभागीय सचिव, विभागीय अधिकारी को प्राप्त हो जाएगा। साथ ही शिकायतकर्ता को भी उनके द्वारा दर्ज मोबाइल नम्बर पर मैसेज पहुँचेगा।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शासन एवं जिला स्तर पर ई-आफिस प्रणाली को और मजबूत किया जा रहा है। जिसके तहत मुख्यमंत्री सन्दर्भों/पत्रों के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इसके द्वारा शिकायतकर्ता को मैसेज के साथ एक लिंक मिलेगा, जिस पर वे अपनी शिकायत पर हुई कार्यवाही की प्रत्येक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शिकायत जिस विभाग के जिस अधिकारी से संबधित होगी, उन्हें निश्चित समयावधि के अन्दर उसका निस्तारण करना होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यदि संबंधित अधिकारी द्वारा समय पर निस्तारण नहीं किया गया तो शिकायत उससे उच्च स्तरीय अधिकारी को स्वतः ही अग्रेनीत हो जाएगी। समय पर निस्तारण न करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर-1905, अपणि सरकार पोर्टल एवं भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप 1064 की प्रत्येक 15 दिन में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, एक माह में मुख्य सचिव एवं तीन माह में मुख्यमंत्री के स्तर पर समीक्षा की जायेगी।
सीएम ने कहा कि विभागों द्वारा आगामी 10 वर्षों के लिए विभाग क्या रोडमैप बना रहे हैं, इसकी भी जल्द समीक्षा की जायेगी। शासन एवं जिला स्तर पर ई-ऑफिस प्रणाली को और मजबूत किया जाए। फाइलों के निर्धारित समयावधि पर निस्तारित न होने कारण अधिकारियों को स्पष्ट करना होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत निवासी मुकेश राम की समस्या का संज्ञान लेते हुए उनसे फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी चम्पावत को उनकी समस्या भेजी जा चुकी है, जिसका उचित समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण पर सरकार का विशेष ध्यान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रक्रियाओं के सरलीकरण के लिए विभागों द्वारा अभी तक क्या कार्यवाही की गई है, इसकी जल्द समीक्षा की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel