उत्तराखंड
जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारी पहुंचे विकासनगर

देहरादून: जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ के अन्तर्गत जनपद के 05 विकासखण्डों के 81 गांवों का चयन किया गया है। इसके अन्तर्गत चयनित विकासखण्ड विकासनगर के केदारवाला व डुमेट गांव में जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार से स0 अनुभाग अधिकारी रवि शेखर ने गांव का भ्रमण किया।
जनजाति कार्य मंत्रालय के अधिकारी ने गांव में ‘‘आदि सेवा केन्द्र’’ का उद्घाटन किया गया और इस अभियान की जानकारी ग्रामीणों को दी। पीएमयू टीक के कुनाल धामीजा ने भी विकासनगर के बालूवाला एवं सोरना गांव का भ्रमण कर आदि सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम वासियों को पलायन रोकने हेतु कृषि एवं होम स्टे से सम्बन्धित योजनाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर शक्ति प्रसाद भट्ट, संबंधित गांव के ग्राम प्रधान एवं अन्य क्षेत्रीय कार्मिक उपस्थित रहे। ग्राम वासियों ने बडी संख्या में इस अभियान में प्रतिभाग किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


