उत्तराखंड
UKSSSC Paper Leak: UKSSSC पेपर लीक मामले में एक ओर गिरफ्तार, लाखों का कैश बरामद …
UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती पेपर लीक मामले में आज एसटीएफ ने 34वीं गिरफ्तारी की है। पुख्ता साक्ष्य और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर अभियुक्त संपन्न राव को गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त मूल रूप से गाजीपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है और इनामी नकल सरगना सादिक मूसा का साथी है। जिससे लाखों की नगदी भी बरामद हुई है।
हल्द्वानी में आकर रुका संपन्न राव और पेपर लीक करने में अहम भूमिका
उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF Uttarakhand) को उत्तर प्रदेश के नकल माफियाओं के अहम साथी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुख्ता साक्ष्य और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर अभियुक्त संपन्न राव को गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त मूल रूप से गाजीपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है। संपन्न राव द्वारा परीक्षा से पहले अन्य अभियुक्त के साथ परीक्षा से पहले हल्द्वानी में आकर रुकना और पेपर लीक करने में अहम भूमिका पाई गई है। अभियुक्त संपन्न से परीक्षा लीक प्रकरण से प्राप्त 3.80 लाख भी बरामद हुए हैं।
इनामी नकल सरगना का साथी है गिरफ्तार संपन्न राव
गिरफ्तार अभियुक्त संपन्न राव नकल सरगना सैय्यद सादिक मूसा का साथी है। बता दें कि, सादिक मूसा पर एसटीएफ ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है, जो फिलहाल फरार है।
अभियुक्त विपिन बिहारी के घर से भी मिली नगदी
वहीं पेपर लीक मामले में पहले से गिरफ्तार अन्य अभियुक्त विपिन बिहारी के घर से परीक्षा में पेपर लीक के माध्यम से प्राप्त 6 लाख भी उसके लखनऊ स्थित आवास से बरामद किए गए हैं।
UKSSSC भर्ती घोटाला में अब तक 34 गिरफ्तार, 92 लाख बरामद
एसटीएफ ने बताया कि, यूकेसीएसएसस पेपर लीक मामले में 34 गिरफ्तारियों के साथ ही अब तक कुल 92 लाख कैश बरामद किए जा चुका है। साथ ही पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगणों की करोड़ों की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया गया। दर्जनों बैंक अकाउंट को फ्रिज भी किया जा चुका है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel