उत्तराखंड
Big Breaking: कांग्रेस हाइकमान ने उत्तराखंड में हरीश रावत सहित 11 प्रत्याशियों के सिंबल आवंटन पर लगाई रोक, जानिए अपडेट…
देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के घमासान जारी है। कांग्रेस में बगावत के स्वर उठने लगे है। जिसे देख कांग्रेस हाईकमान ने बीते रोज जारी 11 उम्मीदवारों की लिस्ट को होल्ड कर दिया। इतना ही नहीं पूर्व सीएम हरीश रावत, काबीना मंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुंसाई समेत सभी 11 उम्मीदवारों को सिंबल आवंटन पर भी रोक दिया है। हाईकमान ने पांच सीटों पर दोबारा से नाम मांगे हैं। अब कांग्रेस का अगला कदम क्या होगा। क्या उम्मीदवारों की सूची बदली जाएगी। इस पर सबकी निगाहे टिकी हुई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सिंबल लेकर भेजे गए प्रदेश पदाधिकारियों को सिंबल आंवटन न करने के निर्देश दिए गए है। इन सीटों में कुछ पर नए सिरे से प्रत्याशी तय किए जाएंगे। बीते रोज कांग्रेस ने 17 रोकी गई सीटों में 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इस लिस्ट के सामने आने के बाद से ही विरोध शुरू हो गया था। कई सीटों पर बगावत की नौबत बन गई है। विरोध बढ़ने पर हाईकमान ने प्रदेश नेतृत्व को तत्काल ही दूसरी लिस्ट पर एक्शन न लेने के निर्देश दे दिए गए हैं। हाईकमान ने राज्य के नेताओं ने विवाद वाली सीटों पर दोबारा से नाम मांगे हैं। उम्मीद की जा रही है 27 तक कांग्रेस नई संशोधित लिस्ट जारी कर सकती है
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में जिन नेताओं को टिकट दिया गया था, उनमें काफी बेहद कमजोर बताए जा रहे हैं। लैंसडौन, ऋषिकेश, डोईवाला, लक्सर, कैंट, खानपुर समेत कुछ सीटों से उम्मीदवारों के खिलाफ मोर्च खुल गए हैं। लैंसडौन के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज राजीव भवन में विरोध प्रदर्शन किया। जबकि डोईवाला, ऋषिकेश के स्थानीय नेताओं ने भी पूर्व सीएम हरीश रावत से काफी नाराजगी जाहिर की। रावत ने बामुश्किल नाराज नेताओं को शांत किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel