उत्तराखंड
‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाया कंगाल पाकिस्तान, जम्मू कश्मीर में LoC से सटे गांवों पर की गोलीबारी, एक जवान समेत 13 लोगों की मौत
पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित गांवों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की और मोर्टार गोले दागे। इसमें चार बच्चों और एक सैनिक सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 57 अन्य घायल हो गए। वहीं इसे गोलीबारी में लांसनायक दिनेश कुमार शहीद हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी ने यह गोलाबारी भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद की गई। यह पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में से एक है।
पाकिस्तान ने की अंधाधुंध गोलाबारी
पाकिस्तान की अंधाधुंध गोलाबारी में सैकड़ों निवासियों को भूमिगत बंकरों में शरण लेने या सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस गोलाबारी में मकान, वाहन और एक गुरुद्वारा सहित अलग-अलग इमारतें नष्ट हो गईं। इससे सबसे अधिक प्रभावित पुंछ जिले, राजौरी और उत्तरी कश्मीर के बारामूला और कुपवाड़ा में सीमावर्ती निवासियों में दहशत पैदा हो गई। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इसके परिणामस्वरूप दुश्मन पक्ष के कई लोग हताहत हुए हैं। क्योंकि गोलीबारी में शामिल उनकी कई चौकियां नष्ट कर दी गई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…
इको टूरिज्म की अपार संभावनाओं को साकार करेगा उत्तराखंड…
मुख्यमंत्री ने सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपकर की हरित पहल की शुरुआत…
उत्तराखंड: प्रदेश में भी शुरू होगी ‘स्टेट प्रगति’, जनवरी 2026 से हर माह होगी योजनाओं की समीक्षा…
















Subscribe Our channel