उत्तराखंड
बिना परीक्षा स्टेट बैंक में मैनेजर बनने का मौका, ₹1.05 लाख तक मिलेगी बेसिक सैलरी
बैंक में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने मैनेजर पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 11 सितंबर से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर आवेदन शुरू हो गए हैं। एसबीआई मैनेजर की नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थी अंतिम तिथि 2 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर पाएंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान भी इसी दिन किया जा सकेगा।
एसबीआई बैंक में मैनेजर बनने के लिए उम्मीदवारों के पास बेसिक क्वालिफिकेशन में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना चाहिए। इसके साथ एमबीए (फाइनेंस)/PGDBA/PGDBM/MMS (फाइनेंस)/सीए/सीएफए/ICWA होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव कॉर्पोरेट क्रेडिट/हाई वैल्यू क्रेडिट में सुपरवाइजरी या मैनेजमेंट रोल होना चाहिए। आपको बैलेंस शीट, क्रेडिट मॉनिटरिंग आदि की जानकारी भी होना चाहिए।
मैनेजर के पद पर अभ्यर्थियों को मिडल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-III के पद पर नियुक्त किया जाएगा। 6 महीने प्रोबेशन पीरियड रहेगा। इस पद पर उम्मीदवारों को 85,920-1,05,280 रुपये तक बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके आलावा डीए,एचआरए, सीसीए, पीएफ आदि भी सैलरी में अलग से जुड़ेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel