उत्तराखंड
चौकी प्रभारी पीपलकोटी प्रदीप रावत को पुलिस सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
रुद्रप्रयाग : विगत दिवस जिला चमोली के कोतवाली चमोली क्षेत्रान्तर्गत नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवेज ट्रीटमेंट प्लाण्ट में विद्युत करण्ट फैलने से अपने कर्तव्य निर्वहन में मौजूद उपनिरीक्षक प्रदीप रावत, चौकी प्रभारी पीपलकोटी, कोतवाली चमोली, जिला चमोली की असामयिक मृत्यु हो गयी थी।
मूलरूप से ग्राम उथिण्ड, पो0 परकण्डी, थाना ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग के निवासी प्रदीप रावत का पार्थिव शरीर कल रात्रि उनके पैतृक निवास स्थान पर पहुंच गया था। आज प्रातः काल उनके पैतृक घाट काकड़गाड़ में राजकीय सम्मान के साथ उनका अन्तिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार द्वारा अपने साथी को आखिरी विदाई दी गयी।
इस गमगीन अवसर पर पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस उपाधीक्षक, रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक, ऑपरेशन्स श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन, प्रतिसार निरीक्षक गणेश लाल, थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि सदानन्द पोखरियाल, थानाध्यक्ष ऊखीमठ राजीव चौहान, उनके परिजनों, स्थानीय जनमानस व स्थानीय जनप्रतिनिधिगण ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर आखिरी विदाई दी गयी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
