उत्तराखंड
पंचायत चुनाव; 63000 से अधिक नामांकन, प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा मारामारी

उत्तराखंड के पंचायत चुनाव के लिए 63000 से अधिक नामांकन मिले। प्रधान के लिए पदों के सापेक्ष तीन गुना अधिक नामांकन आए। चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन खत्म हो गए। आखिरी दिन प्रदेशभर में नामांकन को लेकर उत्साह तो नजर आया लेकिन सदस्य पद के लिए सबसे हम नामांकन सामने आए। बड़ी संख्या में पद रिक्त रह जाएंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शुरुआती तीन दिन में कुल 66,418 पदों के लिए 32,239 नामांकन दर्ज हुए थे। खबर लिखे जाने तक अंतिम दिन के आंकड़े आने बाकी थे। ग्राम प्रधान के 7499 पदों के लिए सर्वाधिक 15,917 नामांकन तीन दिन में आए, जिनका आंकड़ा शनिवार को और बढ़ गया। ग्राम पंचायत सदस्य पद के 55,587 पदों के सापेक्ष तीन दिनों में केवल 7235 नामांकन जमा हुए थे। शनिवार को भी इस आंकड़े में कोई उत्साह नजर नहीं आया।
राज्य निर्वाचन आयोग अब सात से नौ जुलाई के बीच इन नामांकन पत्रों की जांच करेगा। यह दोनों चरणों के चुनाव के लिए नामांकन हुए हैं। इसके बाद पहले व दूसरे चरण के लिए नाम वापसी का मौका 10 व 11 जुलाई को मिलेगा। फिर पहले चरण का चुनाव चिह्न का आवंटन 14 जुलाई को किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Whales: Giants of the Ocean
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार















Subscribe Our channel


