उत्तराखंड
हेमकुंड साहिब में हिमखंड टूटने से बर्फ में दबे यात्री, 5 सुरक्षित, एक महिला की तलाश जारी
चमोली : हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी के पास हिमखंड टूटने से अमृतसर के छह तीर्थयात्री बर्फ में दब गये। इनमें पांच को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन एक महिला अभी भी लापता है। ग्लेशियर टूटने की सूचना मिलते ही प्रशासन, और एसडीआरएफ टीमें रेस्क्यू करने में जुट गई। हालांकि, अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं। बता दें कि अटलाकोटी में पिछले सप्ताह भी इसी स्थान पर हिमखंड टूटा था। हालांकि, यह घटना रात में हुई थी, इसलिए कोई यात्री चपेट में नहीं आया।
रविवार की शाम छह बजे के करीब यह परिवार हेमकुंड साहिब से मत्था टेककर वापस घांघरिया लौट रहा था। लगभग ढाई किमी का सफर तय करने के बाद अटलाकोटी के पास परिवार के छह सदस्य हिमखंड की चपेट में आ गए। घोड़ा संचालक और स्थानीय लोगों ने वहां पहुंचकर बर्फ की चपेट में आए पांच सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया। जबकि, उनके साथ चल रही एक महिला का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इस बीच, हिमखंड टूटने की घटना को देखते हुए हेमकुंड साहिब यात्रा सोमवार को स्थगित कर दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel