उत्तराखंड
Bribe: यहां 9 हजार की रिश्वत में बिका पटवारी, फिर विजिलेंस ने करी गिरफ्तारी…
Bribe: विजलेंस टीम ने सितारगंज तहसील के बंदोबस्ती पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजलेंस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर हल्द्वानी ले गई है। विजलेंस टीम के अधिकारियों के मुताबिक सितारगंज के पटवारी असरफ अली ने एक व्यक्ति से जमीन की दाखिल खारिज कराने को लेकर 15 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। पीड़ित द्वारा आरोपी को 6 हजार रुपए भी दे दिए थे।
लेकिन पटवारी ज्यादा की डिमांड करने लगा था। जिसके बाद पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत विजलेंस टीम हल्द्वानी की गई थी। टीम ने आज पीड़ित के घर पैसे लेने आए पटवारी असरफ अली को नौ हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। जिसके बाद टीम आरोपी को अपने साथ हल्द्वानी ले गई है।
वही विजलेंस एसपी ने बताया की पीड़ित की शिकायत पर सितारगंज के पटवारी बंदोबस्ती को 9 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। अन्य कर्मचारियों के नाम भी प्रकाश में आए है मामले की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
