पौड़ी गढ़वाल
Big Breaking: उत्तराखंड में विधायक विनोद कंडारी के परिजनों पर हमला, तीन घायल, तीन गिरफ्तार…
श्रीनगर: उत्तराखंड में जहां आज मतदान जारी है। वहीं बड़ी खबर श्रीनगर से आ रही है। बीती देर रात देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी के परिजनों पर जानलेवा हमला हुआ है। जिसमें विधायक के भाई और दो भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल अवस्था मे उन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विधायक विनोद कंडारी द्वारा कोतवाली कीर्तिनगर में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गयी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विधायक विनोद कंडारी के भतीजे आयुष कंडारी ने बताया कि वे 11 बजे रात अपने मलेथा स्थित आवास से श्रीनगर जा रहे थे। तभी उन्हें 7 से 10 लोगों द्वारा चेकिंग के नाम पर रोका गया। विरोध करने पर सभी ने उन्हें लाठी डंडों से पीटा।
गौरतलब है कि आयुष ने दिवाकर भट्ट समर्थित लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। कीर्तिनगर कोतवाल भान चंद सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए अमरीश भट्ट, सतेंद्र भट्ट, कांति सिंह को गिरफ्तार किया गया है. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बाकी आरोपियों की भी इस मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
