पौड़ी गढ़वाल
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां अभी-अभी खाई में गिरी शिक्षकों की कार, तीन की मौत, 2 गंभीर घायल…

पौड़ी: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पौड़ी गढ़वाल से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां मंगलवार को कार खाई में गिरने से में तीन शिक्षकों की मौत हो गई है। हादसा नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा और गुमखाल के बीच किरण खाल के पास का बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुँच गई है। पुलिस राहत बचाव कार्य में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोटद्वार से सुबह 9 बजे स्कूल ड्यूटी के लिये जा रहे शिक्षकों की कार अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 534 दुगड्डा गुमखाल के बीच 100 मीटर नीचे खाई में गिरी । गाड़ी में 5 लोग सवार थे तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है और दो घायल बताये जा रहे है । कार में कुल पांच शिक्षक सवार थे। कार में सवार तीन व्यक्तियों की मौत की सूचना है।हादसे की सूचना के बाद दुगड्डा और गुमखाल से पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और कार सवार घायल शिक्षकों को कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में भेजा गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं शिक्षकों की मौत की खबर से परिजनों, स्कूल, गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
गौरतलब है कि सोमवार देर रात चंपावत जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बारातियों से भरी एक मैक्स गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। मैक्स में सवार 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। गाड़ी बारातियों को टनकपुर से लेकर वापस लौट रही थी। हादसा देर रात सूखीढांग में हुआ. मैक्स में 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना आज सुबह मिली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


