पौड़ी गढ़वाल
Big News: उत्तराखंड में बारातियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत ,कई घायल…
पौड़ी: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े हादसे की खबर पौड़ी से आ रही है। यहां बलश्रीनगर विधानसभा के पैठाणी क्षेत्र में मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। घटना से मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सिलोली से बारात लेकर डोबरी लौटते हुए यह दुर्घटना हुई है। हादसा सियोली मल्ली- सियोली तल्ली मार्ग पर हुई है। दुर्घटना आज शाम करीब छह बजे की है। मैक्स वाहन से बराती शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इस दौरान मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में 6 लोगों के मरने की खबर है। जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए पाबौ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, दुर्घटना पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने दुख जताया है। धन सिंह रावत ने अपने पेज पर लिखा, मेरे क्षेत्र के अंतर्गत स्योली के पास हुई वाहन दुर्घटना में पांच लोगों के हताहत होने की सूचना से मन बहुत व्यथित हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही उन्होंने दुर्घटना में घायलों के समुचित उपचार मुहैया कराने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel