पौड़ी गढ़वाल
Big News: उत्तराखंड के इस स्कूल में कोरोना विस्फोट, छः शिक्षक मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़ंकप…
पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी मेैं कोरोना विस्फोट की खबर आ रही है। यहां यमकेश्वर प्रखंड स्थित गंगापुर विद्यालय में छह शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं । इनमें चार महिलाएं शामिल है । इन सभी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से ही विद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है । शिक्षकों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब स्कूल के सभी स्टूडेंट्स की कोरोना जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गंगा भोगपुर विद्यालय में तैनात छह शिक्षकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद विभाग की टीम को विद्यालय में भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी छात्र – छात्राओं और शिक्षकों की जांच की। जहां 102 छात्र – छात्राओं और शिक्षकों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। संक्रमित सभी शिक्षकों को आइसोलेट किया गया है। वहीं क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्वास्थय विभाग लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। कोरोना की लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ सकती है।
गौरतलब है कि कोरोना की तीसरी लहर जिस तेजी से बढ़ी थी , उसी तेजी से कम भी हुई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या कम होने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी अब तेजी से घट रहा है। वहीं , कोरोना संक्रमण दर घटकर दो प्रतिशत से कम रह गई है। बीते कुछ दिन में कोरोना के मामलों में कमी आई है। राज्य सरकार ने भी छूट दे दी है। स्कूल से लेकर सब कुछ समान्य तौर पर चल रहा है। ऐसे में लोग एक बार फिर लापरवाह दिख रहे है। ये लापरवाही अप्रैल तक भयावह रूप ले सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

