पौड़ी गढ़वाल
सजग: मित्र पुलिस ने साइबर ठगी का किया खुलासा, उपभोक्ता को लौटायी हजारों की रकम, जानिए कंहा

पौड़ी। पौड़ी की मित्र पुलिस ने साइबर क्राइम का शिकार हुये एक व्यक्ति को उसकी ठगी गई हजारों की रकम वापस दिला दी। जिस पर उपभोक्ता ने पुलिस का धन्यवाद किया।
मामला कोटद्वार का है हुआ यूं कि कोटद्वार निवासी अनुज बिष्ट ने पौड़ी मुख्यालय साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमे बताया गया कि उसे किसी अज्ञात नंबर से कॉल आया कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपने आपको एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताया और पीड़ित व्यक्ति से उसके क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी हासिल कर दी।
बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 86562 के पैसों की ठगी कर ली गई है। सूचना पर एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी के निर्देशों पर मामले को साइबर क्राइम के तहत दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई।
तफ्तीश टीम ने करवाई के दौरान पता लगाया कि एक निजी साइट के तहत पीड़ित के कार्ड से शॉपिंग की गई है। पुलिस ने बताया कि सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते से कटी धनराशि रुपये 86562/-(100%) को आवेदक के खाते में वापस करवाया गया। जिस पर पीड़ित ने पौड़ी पुलिस का धन्यवाद किया है। एसएसपी ने कहा कि साइबर क्राइम को बढ़ावा स्वयम की लापरवाही से मिलता है।
जिसके लिए जागरूक रहने की जरूरत है। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की घटनाओं से पीड़ित होता है तो वह तत्काल इसकी शिकायत पुलिस से करे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


