पौड़ी गढ़वाल
दुखद: गढ़वाल राइफल का जवान ड्यूटी के दौरान शहीद…
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। गढ़वाल राइफल का एक और लाल वीरगति को प्राप्त हुआ है। जी हां पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक के निवासी कोमल खुगशाल के निधन की खबर आई है। वो 20 गढ़वाल राइफल में तैनात थे और पंजाब के भटिंडा में सेवाएं दे रहे थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पातल में उनका निधन हो गया।
पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लाक के कुड़ि गांव के राम प्रकाश खुगशाल जी के पुत्र कोमल खुगशाल के निधन के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। बताया जा रहा है कि आज शाम तक शहीद कोमल खुगशाल की पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा।
भगवान शहीद सैनिक की पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…





















Subscribe Our channel