पौड़ी गढ़वाल
Big News: उत्तराखंड में जानिए कब से शुरू होने जा रही हैं प्री बोर्ड परीक्षाएं, टाइमटेबल जारी, देखें…

पौड़ीः उत्तराखंड में आज से 10वीं से 12वीं तक के स्कूल खुल चुके है। स्कूल खुलने के साथ ही अब शासन ने प्री-बोर्ड परिक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। दो फरवरी से 10 फरवरी के बीच राज्य के सरकारी स्कूलों में प्री-बोर्ड परिक्षाएं कराई जाएगी। पौड़ी गढ़वाल में एग्जाम डेट जारी कर दी गई है। दो फरवरी को 10वीं का सामाजिक विज्ञान तो 12वीं का इतिहास का पेपर होगा।
— पहाड़ी खबरनामा (@Pahadikhabar) January 31, 2022
आपको बता दें कि कक्षा-10 एवं कक्षा 12 की जनपद की प्री बोर्ड परीक्षा 20 जनवरी, 2021 से दिनॉक 29 जनवरी, 2021 तक होनी थी, लेकिन राज्य में बढ़ते कोरोना के चलते 31 जनवरी तक (शासकीय / अशासकीय (सहायता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थान) में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की कक्षाओं का संचालन अग्रिम आदेशों तक आनलाईन / विद्यालय बन्द होने के कारण उक्त परीक्षा स्थगित की गई थी।
अब कोरोना की रफ्तार कम होने पर शासन ने एक बार फिर स्कूल खोल दिए है। कोरोना गाइडलाइन के तहत 10वीं से 12वीं तक के स्कूल खोल दिए गए है। इससे पहले विभाग ने प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्य को आदेश दिए थे कि वह अपनी ओर से भी तैयारियां शुरू कर दें। ताकि परीक्षा समय पर हों और समय पर परिणाम घोषित कर दिए जाएं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


