पौड़ी गढ़वाल
हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स, चालक समेत नौ लोग घायल…
गुरुवार दोपहर सतपुली के मध्य एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें नौ यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सतपुली के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करवाया गया है।


पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी जनपद से आज दुखभरी खबर सामने आई है। बता दें कि गुरुवार दोपहर लैंसडौन से सतपुली के लिए जा रही मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें चालक समेत कुल नौ यात्री घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए सतपुली के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करवाया गया है।
राहत: उत्तराखंड में मुफ्त मिलेगी बिजली, सरकार ने बनाया प्लान जानिए…
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर लैंसडौन से सतपुली के लिए मैक्स वाहन ग्राम सेरा के बस स्टैंड से पहले अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जीप चालक ओमप्रकाश निवासी ग्राम उतिंडा, समेत शिवचरण रावत, सतेश्वरी देवी, सुरेंद्र सिंह नेगी, नागेंद्र सिंह नेगी, प्रेम सिंह नेगी, बबीता नेगी एवं सूरतदास सभी को दुर्घटना में हल्की चोट आई है। सूचना पर गुमखाल से पहुंची पुलिस ने घायलों को सतपुली के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करवाया है। गुमखाल चौकी प्रभारी ओमप्रकाश कठैत ने बताया सभी घायलों की स्थित खतरे से बाहर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


