पौड़ी गढ़वाल
हलचल: अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मिला नर कंकाल, मचा हड़कंप। पुलिस जांच में जुटी…
कोटद्वार: पौड़ी जिले का मैदानी शहर कोटद्वार में तब हलचल मच गई जब शुक्रवार को यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा था। अभियान के दौरान प्रशासन की टीम को कुछ ऐसा मिला कि उसे देखकर सब सकते में आ गए। प्रशासन की टीम को अतिक्रमण हटाते वक्त एक पुरानी बिल्डिंग मे नर कंकाल पड़ा मिला।
नर कंकाल मिलते ही क्षेत्र में यह खबर आग की तरह हर तरफ फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। जिसके बाद में प्रशासन की टीम ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया।
नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है, तो वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आज कल कोटद्वार शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। इसी के तहत जिला प्रशासन और पुलिस की टीम शुक्रवार को झंडा चौक के आस-पास के इलाके से अतिक्रमण हटा रही थी।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान झंडा चौक मस्जिद के सामने बनी झगड़ सिंह की बिल्डिंग में खुदाई के दौरान एक कंकाल मिला। जिससे शहर में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में कंकाल मिला है, वो काफी पुरानी है। आमतौर पर यहां लोगों की आवाजाही कम ही होती है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। कंकाल का सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
कोटद्वार में हाईकोर्ट के आदेश पर नजूल भूमि और एनएच के फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। तीन दिन से अभियान चल रहा है। जो व्यापारी अपने संस्थानों से खुद अतिक्रमण नहीं हटा रहे, उनके प्रतिष्ठानों पर नगर निगम ने जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटा रहा है। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। शहर में बुधवार से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

