पौड़ी गढ़वाल
पौड़ी के धुमाकोट में दर्दनाक हादसा, एक व्यक्ति की मौत, एक घायल…

पौड़ी गढ़वाल: सोमवार को पौड़ी जिले के धुमाकोट क्षेत्र पिपली भवन मार्ग पर एक पिकअप वाहन UK04 CB 0588 दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया जबकि मृतक व्यक्त का रेस्क्यू एसडीआरएफ टीम द्वारा किया गया।
जानकारी के अनुसार, जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई। बताया गया कि पिकअप वाहन धुमाकोट से अपोला मार्ग पर जा रहा था जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा,
एसडीआरएफ टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रोप द्वारा 100 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा पहले से ही खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया था जबकि दूसरे व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिसे एसडीआरएफ टीम द्वारा बॉडी बैग में डालकर स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस को सौंपा गया।
घायल व्यक्ति का नाम:– भूपेंद्र सिंह पुत्र छवाण सिंह उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम तलकंडाई पौड़ी
मृतक व्यक्ति का नाम :– विनोद सिंह रावत पुत्र खुशाल सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम अपोला पौड़ी

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


