पौड़ी गढ़वाल
Big Breaking: पहाड़ पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दंपति गंभीर घायल…
पौड़ी: उत्तराखंड में पहाड़ पर दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। पौड़ी में जिला मुख्यालय के मांडाखाल-सीकू घंडियाल मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपति गंभीर घायल हो गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पौड़ी-मांडाखाल-सीकू घंडियाल मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार पौड़ी की ओर आ रही थी। इस दौरान मांडाखाल के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दोनों दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर दोनों घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया। घायल दंपति की पहचान घंडियाल निवासी संपत नेगी (44) व सरिता देवी (38) सवार के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
