पौड़ी गढ़वाल
Big Breaking: उत्तराखंड में मंगल के दिन अमंगल, गहरी खाई में वाहन गिरने से तीन की मौत, मचा कोहराम…
श्रीनगर:उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दर्दनाक हादसे की खबर पौड़ी से आ रही है। यहां मंगलवार सुबह देवप्रयाग मार्ग पर एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों को कब्जें में ले लिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देवप्रयाग से पौड़ी जा रहा ट्रक सौड़ के पास अल सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस और एसडीआरएफ ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और मौके से तीन शव बरामद किये।
पुलिस अभी भी रेस्क्यू में जुटी हुई है। अभी ये भी पता नहीं चल पाया है कि ट्रक में कुल कितने लोग सवार थे। हादसे में मारे गए तीनों लोगों के शवों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

