उत्तराखंड
उत्तराखंड में छाई पवनदीप राजन की बहन की शादी धूम, अरुणिता कांजीलाल ने निभाई रस्में…
चंपावतः उत्तराखंड के चंपावत में इन दिनों ‘इंडियन आइडल 12’ के विनर रहे पवनदीप राजन की बहन की शादी की धूम है। इस शादी में पवनदीप की दोस्त और ‘इंडियन आइडल 12’ की फर्स्ट रनर-अप रहीं अरुणिता कांजीलाल भी शामिल हुईं। शादी के दौरान अरुणिता ने पवनदीप के परिवार के साथ सारी रस्मों में हिस्सा लिया। वह पूरे वक्त दुल्हन बनीं पवनदीप की बहन के साथ ही रहीं। इसके साथ ही शादी में उनके परिवार के लोग और दोस्त शामिल हुए।
आपको बता दें कि पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अरुणिता, पवनदीप के परिवार के साथ इंजॉय करती नजर आ रही हैं। फैंस भी अपनी फेवरिट जोड़ी ‘अरुदीप’ को साथ देख ऐक्साइटेड हो गए हैं। पवनदीप राजन ने बहन की शादी में परफॉर्म भी किया। शादी के दौरान पवनदीप फूलों की चादर के नीचे बहन को स्टेज पर लेकर गए। इस दौरान अरुणिता भी साथ में थीं।
गौरतलब है कि 2 महीने पहले अरुणिता उस वक्त चर्चा में आईं, जब उन्होंने पवनदीप राजन के एक म्यूजिक वीडियो को बीच में ही छोड़ दिया था। उस म्यूजिक वीडियो को उन्होंने रिकॉर्ड भी किया था। फैंस को इससे बड़ा झटका लगा था क्योंकि वो न सिर्फ इस जोड़ी के फैंस रहे, बल्कि ‘इंडियन आइडल 12’ में इनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। शिव पार्वती ने जिस मंदिर में शादी की थी उस मंदिर में भी इन दोंनो को देखा गया था। जिसके बाद दोनों की शादी की खबरे सामने आई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel