उत्तराखंड
ब्रेकिंग: उत्तराखंड में संविधान के चतुर्थ स्तम्भ का उत्पीड़न, गृहमंत्री अमित शाह तक पहुंची बात, करवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

देहरादून। राज्य में पत्रकारिता के दमन, उतपीड़न की शिकायत देश के गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंच गई है। अब देखना यह है कि इस शिकायत पर केंद्र से किस तरह की करवाई हो पाती है।

दरअसल, यह पहल नेशनल यूनियन ऑफ जॉर्नलिस्ट (इंडिया) की है। यूनियन के अध्यक्ष रासबिहारी मोहंती ने शिकायत पत्र में लिखा है कि उत्तराखंड में जनता हितों में पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों की कलम को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कहा कि हाल ही में पर्वतजन के जॉर्नलिस्ट शिव प्रसाद सेमवाल पर जनता हितों में खबर प्रकाशित करने के फलस्वरूप गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसकी घोर निंदा की जाती है। लिखा है कि लोकतंत्र में ऐसी दमनकारी करवाई असहनीय है।
उन्होंने यह भी लिखा कि पत्रकार सरकार की नाकामियों को इसलिए बताते हैं कि उन्हें ठीक किया जा सके। ऐसे पत्रकारों के खिलाफ साजिशन विभिन्न जिलों में ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
अध्यक्ष ने इस प्रकरण को लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता का गला घोंटना बताया है। कहा कि जल्द मामले में तत्काल संज्ञान न लिया गया तो देश भर में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


