पिथौरागढ़
Big Breaking: सीएम धामी सपरिवार अपने पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे, यहां फहराया 100 फिट ऊंचा तिरंगा…
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनावी कमान संभाल चुके हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए वह लगातार योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं दौरे पर चल रहे हैं। इसी कड़ी में आज वह पिथौरागढ़ दौरे पर हैं। सीएम यहां कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण किया। यहां से वह आज सपरिवार अपने पैतृक गांव भी पहुँचे है। सीएम के इस दौरे से उनके गांव वासियों को बड़ी उम्मीदें हैं।
आपको बता दें कि शनिवार सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने चंडाक रोड स्थित वरदायिनी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां स्थापित 100 मीटर ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण किया और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा उत्तराखंड व सीमांत जनपद देवों व वीरों की भूमि है। यहां के वीर सैनिकों की गौरव गाथा हमेशा गाई जाएगी। वीर सैनिकों की बदौलत हम अपने गांव-शहर में सुरक्षित हैं। स्वतंत्रता के नायकों ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज हम आजाद भारत की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। कहा वीर सैनिकों को हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान उन्हें पुलिस जवानों ने सलामी दी। वहीं सीएम धामी अपने व्यस्त शेड्यूल के दौरान कुछ समय मॉर्निंग वाक के लिए भी निकाले। रास्ते में उन्हें दो नन्हें-मुन्ने बच्चे मिल गए। सीएम धामी ने उनके साथ फोटो खिंचवाई और स्वास्थ्य के प्रति उनकी जागरूकता की सराहना की। जिसकी फोटो उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की।
इसके बाद सीएम धामी पारिवारिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने अपने पैतृक गांव हड़खोला,( डीडीहाट ) पिथौरागढ़ पहुँचे। यहाँ स्थानीय महिलाओं द्वारा उनका कलश यात्रा निकालकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव में स्थित हरीचंद्र देवता मंदिर में पहुंचकर परिवार जनों के साथ पूजा अर्चना की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की। वहीं इससे पहले वह इससे पहले पिथौरागढ़ में विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा के अतिरिक्त जिले की मुख्य समस्याओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने संचालित प्रमुख निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

